कोरोना से लड़ने के लिए I For India आयोजन कर रहा है सेलिब्रिटी परफॉरमेंस बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया

Hollywood Latest News कोरोना से लड़ने के लिए I For India आयोजन कर रहा है सेलिब्रिटी परफॉरमेंस बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया
कोरोना से लड़ने के लिए I For India आयोजन कर रहा है सेलिब्रिटी परफॉरमेंस बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया 

इस वक़्त पूरी दुनिया कोरोना महामारी से लड़ रही है, दिन भर दिन कोरोना के केस बढ़ते जा रहे है | भारत में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है, बॉलीवुड से कई सितारों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया और अलग अलग प्रकार से लोगों की साहयता के लिए आगे आये और भारत सरकार को अपना सहयोग दिया | अब एक बार फिर से बॉलीवुड I For India द्वार आयोजित किये गए कॉन्सर्ट के जरिये फंड जुटाएगा |


कोरोना से लड़ने के लिए बॉलीवुड और हॉलीवुड एक साथ आगे आये 


बता दे की इसमें बॉलीवुड का साथ देने के लिए हॉलीवुड भी आगे आया है | इस कॉन्सर्ट का आयोजन 3 मई रात 7:30 बजे फेसबुक पर किया जायगा | इसमें 85 सेलिब्रिटी हिस्सा ले रहे है जो लोगों का मनोरंजन करेंगे और इसके जरिये फंड जुटाएंगे | इसकी जानकारी खुद माधुरी दीक्षित ने ट्वीटर के जरिये दी है | जिसमे माधुरी दीक्षित ने बताया की I For India 3 मई को रात 7:30 बजे कॉन्सर्ट आयोजित करने वाला है, इसके द्वारा जुटाया गया फंड गिव इंडिया द्वारा बनाया गया India COVID Response Fund में दिया जायगा |





बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोडूसर कारन जोहर ने भी इसकी जानकारी ट्वीटर पर दी है, और इसमें लोगों को डोनेशन देने के लिए अपील करी है | इस कॉन्सर्ट में बॉलीवुड के बड़े बड़े कलाकार नजर आयंगे, वही बॉलीवुड के साथ साथ इसमें हॉलीवुड के सितारे भी नजर आयंगे |










A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

जहाँ इसमें ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ, अक्षय कुमार और अन्य कलाकर नजर आने वाले है इनके साथ साथ हॉलीवुड के विल स्मिथ, रसल्ल पीटर्स और सोफी टर्नर भी नजर आयंगे | इसको लेकर कटरीना कैफ ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट को शेयर किया है जिसमे उन्होंने इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी है |

अपने आखिरी समय में भावुक हुए ऋषि कपूर

Post a Comment

0 Comments