कोरोना वायरस महामारी के बीच वरुण धवन करेंगे 5 लाख दिहाड़ी मजदूरों की मदद

varun dhawan कोरोना वायरस महामारी के बीच वरुण धवन करेंगे 5 लाख दिहाड़ी मजदूरों की मदद
कोरोना वायरस महामारी के बीच वरुण धवन करेंगे 5 लाख दिहाड़ी मजदूरों की मदद

इस वक़्त पूरा भारत कोरोना वायरस के संकट से गुजर रहा है। भारत सरकार ने इसके बढ़ते प्रभाव को मध्यनजर रखते हुए इसकी तारीख़ को 3 मई तक कर दिया है। 


इस महामारी से सबसे ज्यादा नुकसान दिहाड़ी मजदूरों को हुआ है। वरुण धवन ने अपने जन्मदिन के मौके पर दिहाड़ी मजदूरों की मदद की जिम्मेदारी ली है, वरुण धवन 5 लाख दिहाड़ी मजदूरों की आर्थिक रूप से साहयता करेंगे। 



इस बात की जानकारी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के अध्यक्ष अशोक पंडित ने ट्वीटर पर दी है। 

उन्होंने वीडियो के माध्यम से वरुण धवन का शुक्रिया किया है और वरुण धवन को उनके जन्मदिवस की शुभकामनयें भी दी है। पोस्ट को शेयर करते हुए वो लिखते है 'मनोरजन इंडस्ट्री के 5 लाख लोगों की मदद के लिए आगे आने पर FWICE की तरफ से वरुण धवन को शुक्रिया' 




इससे पहले भी वरुण धवन ने 50 लाख रूपये की राशि को दान किया था जिसमे 25 लाख रूपये महाराष्ट्र रिलीफ फंड और 30 लाख रूपये उन्होंने पीएम केयर्स में फंड में दान किये थे। 

इस वक़्त वरुण धवन लॉकडाउन के कारण अपने परिवार के साथ समय बिता रहे है 24 मार्च को उनका जन्मदिन था ऐसे में उन्होंने जन्मदिन अपने परिवार के साथ ही मनाया और और फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। 



भारत में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे है। एक दिन में हजारों कोरोना के मामले सामने सामने आ रहे है। अभी तक इसके 27 हजार मामले दर्ज हो चुके है और ये संख्या दिन भर दिन बढ़ती जा रही है। इसमें अच्छी खबर ये भी है की 6 हजार लोग इससे तक हो चुके है। 

यह खबर भी पढ़ें 



Post a Comment

0 Comments