साउथ इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार रजनीकांत अब फिल्मो के बाद एक्शन रूप में नजर आयंगे जी हां रजनीकांत अब जाने माने शो मैन वर्सेज वाइल्ड में नजर आएंगे | फिल्मो में अपना जलवा बिखेरने के बाद अब रजनीकांत टीवी के छोटे परदे पर अपना जलवा बिखेरेंगे | इस शो में बेयर ग्रिल्स उनके साथ होंगे | इससे पहले बेयर ग्रिल्स बहुत से बड़े बड़े सितारों के साथ अपने शो में नजर आ चुके है |
मैन वर्सेज वाइल्ड डिस्कवरी टीवी पर प्रसारित होता है, इसमें अपना डेब्यू करने के लिए रजनीकांत तैयार है | इसका हाल ही में ट्रेलर भी रिलीज़ कर दिया गया है, जिसमे रजनीकांत एक खुली जीप में जंगलो में नजर आ रहे है, जिसमे वो बेयर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर करते हुए नजर आ रहे है |
बेयर ग्रिल्स कहते हुए नजर आ रहे है की 69 साल की उम्र में भी रजनीकांत हर किस्म की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है | इस ट्रेलर में वो जंगलो के बिच में घूमते हुए नजर आ रहे है दोनों ही इस एडवेंचर के लिए पूरी तरह से तैयार है |
बेयर ग्रिल्स ने इस ट्रेलर को अपने इंस्टग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है की "ये मेरा सौभाग्य है की मेरे साथ भारत के पसंदिता सुपरस्टार रजनीकांत इस एडवेंचर पर होंगे" इसको 23 मार्च को रात 8:00 बजे प्रसारित किया जायगा |
रजनीकांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे भारतीय बन चुके है जो इस शो में नजर आएंगे | नरेंद्र मोदी जी बेयर ग्रिल्स के साथ भारत के उत्तराखंड के जंगलो में एडवेंचर करते हुए नजर आय थे, जिसको लोगो ने काफी ज्यादा पसंद किया था |
मनोरंजन से जुडी सभी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहे, हम आपको लेटेस्ट अपडेट देते रहेंगे |
मनोरंजन से जुडी सभी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहे, हम आपको लेटेस्ट अपडेट देते रहेंगे |
सम्बंधित खबरें भी पढ़ें
- Baaghi 3 Box Office Collection अभी भी टाइगर का जलवा कायम
- करीना कपूर ने किया एक बड़ा खुलासा
- होली के रंग में रंगे निक जोनस, प्रियंका संग बच्चों के साथ खेली होली
0 Comments