सनी लियोन पर भी चढ़ा होली का रंग, पति संग बच्चों के साथ मनाई होली

सनी लियोन पर भी चढ़ा होली का रंग, पति संग बच्चों के साथ मनाई होली

होली के त्यौहार में सभी होली के रंग में रंगीन थे, ऐसे में सनी लीयोन अपने परिवार के साथ होली खेलते हुए नजर आई | सनी ने अपने पुरे परिवार के साथ बड़े ही धूम धाम से होली के त्यौहार को मनाया | इस दौरान वो अपने बच्चों और अपने पति डेनियल के साथ होली खेलते हुए नजर आई |


सनी ने परिवार सहित अपनी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसको काफी ज्यादा वायरल किया जा रहा है | इस दौरान सनी अपने परिवार के साथ एन्जॉय करती हुई और खूब डांस करते हुए भी नजर आई | वो सफ़ेद कलर के सूट और रंगीन चुन्नी में नजर आई |


डेनियल और सनी लियोन की बेटी निशा भी माँ की तरह ही सफ़ेद कलर के कपड़ो में नजर आई और उन्होंने काफी सुन्दर दुपट्टा भी पहना हुआ था | बाकि दोनों बच्चों ने भी सफ़ेद रंग की पौशाक को धारण किया हुआ था, जिसमे वो काफी सुन्दर नजर आ रहे है |



एक तस्वीर में सनी अपनी बेटी को गोद में लिए हुए है जिस्मो उनकी बेटी उनको काफी मासूम भरी नजरो से देख रही है | दोनों ही तस्वीर में काफी ज्यादा सुन्दर दिख रहे है | एक तस्वीर में निशा अपने पिता को रंग लगाते हुए नजर आ रही है साथ ही साथ निशा भी रंगो में रंगी हुई है |



Post a Comment

0 Comments