होली के रंग में रंगे निक जोनस, प्रियंका संग बच्चों के साथ खेली होली

होली के रंग में रंगे निक जोनस, प्रियंका संग बच्चों के साथ खेली होली

होली को खेलने निक जोनस और प्रियंका अमेरिका से भारत आय और खूब मस्ती और रंगो के साथ होली के रंग में रंग गए | दोनों ने धूम धाम से होली का जश्न मनाया, निक जोनस की ये पहली होली थी, जो इनको हमेशा याद रहेगी | होली खत्म होने के बाद दोनों पति पत्नी अमेरिका वापस चले गए |


रंग में रंगे निक और प्रियंका 

प्रियंका और निक की होली की तस्वीरें और वीडियो काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है | दोनों ने होली का जश्न अपने पुणे के फार्म हाउस में मनाया | दोनों ने बच्चो के साथ भी काफी जमकर होली खेली जिसकी वीडियो वायरल हो रही है, बच्चे रंगो से भरी बाल्टी से निक और प्रियंका पर फैक रहे है जिसको काफी एन्जॉय किया जा रहा है |



प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टग्राम पर इसकी कुछ तस्वीरें शेयर करि और कैप्शन में लिखते हुए कहा की "इन कुछ दिनों में हम रंगो के ही बिच रहे है, यह निक की पहली होली थी जिसको घर पर मनाया गया और ये काफी स्पेशल रही, हैप्पी एंड सेफ होली" 



होली के इस जश्न से पहले ये दोनों जोड़े ईशा अम्बानी की होली पार्टी में पहुंचे थे | जहा पर दोनों ने फ़िल्मी सितारों के बिच जम कर होली का आनंद लिया | दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर जगह वायरल हो रही है | अब दोनों होली खत्म होने के बाद अमरीका वापस जा चुके है |



Post a Comment

0 Comments