हम सब के बीच नहीं रहे ऋषि कपूर, अपने आखिरी समय में भी अस्पताल के स्टाफ को हसाते रहे

Rishi Kapoor Latest Bollywood News Hindi हम सब के बीच नहीं रहे ऋषि कपूर, अपने आखिरी समय में भी अस्पताल के स्टाफ को हसाते रहे
हम सब के बीच नहीं रहे ऋषि कपूर, अपने आखिरी समय में भी अस्पताल के स्टाफ को हसाते रहे

कल ही बॉलीवुड से इरफ़ान खान की मृत्यु की खबर आई थी जिसको सुनकर पूरा देश शोक में था, अभी इरफ़ान खान की मृत्यु के शोक से कोई बाहर भी नहीं निकला था की, अचानक से बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार ऋषि कपूर की मृत्यु की खबर सामने आए गयी। ऋषि कपूर की मृत्यु पर एक बार फिर से बॉलीवुड के साथ साथ सम्पूर्ण देश शोक में है। 






ऋषि कपूर का निधन गुरुवार के दिन सुबह 8:45 पर हुआ | 67 साल की उम्र में वो दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन की जानकारी अमिताभ बच्चन ने ट्वीटर पर दी, उनकी मृत्यु से पूरा सिनेमा जगत गहरे शोक में है | अचानक से ऋषि कपूर का स्वस्थ खराब होने के कारण उन्हें एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 





पिछले साल ही वो अमेरिका से अपने कैंसर का इलाज करवा के भारत लौटे थे | ऋषि कपूर एक खुश मिजाज और जिंदादिल इंसान थे, उनके परिवार ने बताया की 2 साल ल्‍यूकेमिया से लड़ने के बाद आज ऋषि कपूर 8:45 पर हम सबको छोड़ कर चले गए, अस्पताल के डॉक्टरो और मेडिकल स्टाफ ने भी बताया की ऋषि कपूर अपने आखिरी समय तक सबका मनोरंजन कर रहे थे। 
उनके परिवार वाले बताते है जो भी व्यक्ति उनसे मिलता वो हैरान रह जाता था की बीमारी से ग्रसित होने के बावजूद भी वो उसको खुद पर हावी नहीं होने देते थे और हमेशा सबके साथ प्यार और खुशियां बाटते थे | ने बताया की वो उनके फैंस द्वारा दिए गए प्यार के अभिभूत है, वो चाहते थे की लोग उन्हें हमेशा हस्ते और मुस्कुराते हुए ही याद रखें ना की आंसुओं के साथ। 

 इरफ़ान खान की अंतिम यात्रा में शामिल हुए 20 लोग, वर्सोवा कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया

Post a Comment

0 Comments