अजय देवगन ने फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया इंडिया सिने एम्प्लॉई संस्था को 51 लाख रूपये दान किये तो संस्था के जनरल सेक्रेटरीन ने किया उनका धन्यवाद

अजय देवगन ने फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया इंडिया सिने एम्प्लॉई संस्था को 51 लाख रूपये दान किये तो संस्था के जनरल सेक्रेटरीन ने किया उनका धन्यवाद

इस वक़्त कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए पूरा देश एक जुट हो चूका है बॉलीवुड से कई फ़िल्मी कालकर मदद के लिए आगे आ रहे है और PM Care Fund में अपना अपना योगदान दे रहे है, ऐसे में अजय देवगन ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़या है और फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया इंडिया सिने एम्प्लॉई संस्था को 51 लाख रूपये दान दिए है |


अजय देवगन ने मदद के लिए करी 51 लाख की राशि दान 

2 अप्रैल को अजय देवगन का जन्मदिन है और अजय देवगन ने 1 अप्रैल को ही डेली वेजिस पर काम कर रहे मजदूरों को बड़ा तौफा दिया है, उन्होंने फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया इंडिया सिने एम्प्लॉई संस्था को 51 लाख रूपये दान दिए है ताकि इससे उन लोगो की मदद की जा सकें | 



अजय देवगन से पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी इसी संस्था में 51 लाख रूपये दान किये थे और अब उनके बाद अजय देवगन ने 51 लाख रूपये इस संस्स्था में दान किये है | फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया इंडिया सिने एम्प्लॉई संस्था के जनरल सेक्रेट्री ने अजय देवगन को दान देने के लिए धन्यवाद किया है |



इससे पहले बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भी 25000 मजदूरों की मदद करने का जिम्मा लिया है, ये वो लोग है जो अपनी डेली कमाई पर घर चलाते है और लॉकडाउन के कारण अब वो अपना गुजरा नहीं कर पा रहे है, ऐसे में सलमान खान ने उनकी मदद करने की जिम्मेदारी ली है, यही नहीं सलमान खान ने उन सभी के अकाउंट नंबर की डिटेल भी मांगी है और आर्थिक रूप से भी वो उन श्रमिकों की मदद करेंगे | 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजय देवगन और कार्तिक आर्यन और अन्य फ़िल्मी कलाकार का PM Care Fund में दान देने के लिए धन्यवाद कहा 

कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया पर बढ़ता ही जा रहा है अभी तक इससे 9 लाख 50 हजार से भी ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है और मरने वालो की संख्या 50 हजार तक पहुंचने वाली है | भारत में इस वायरस से 2 हजार से भी ज्यादा लोग संकर्मित और इससे मरने वालों की संख्या 50 पार हो चुकी है | 

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए विक्की कौशल ने भी दान करी 1 करोड़ की राशि 

Post a Comment

0 Comments