इरफ़ान खान की अंतिम यात्रा में शामिल हुए 20 लोग, वर्सोवा कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया

Irrfan Khan  इरफ़ान खान की अंतिम यात्रा में शामिल हुए 20 लोग, वर्सोवा कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया
 इरफ़ान खान की अंतिम यात्रा में शामिल हुए 20 लोग, वर्सोवा कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया

बुधवार के दिन बॉलीवुड ने एक कमाल के कलाकार और बहतरीन टैलेंट को खो दिया। जी हां हम बात कर रहे है इरफ़ान खान की, इस समय इरफ़ान खान की मृत्यु से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। पेट में संक्रमण होने की वजह से उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया था परन्तु 53 साल की उम्र में वो बीमारी से लड़ने में असफल रहें और हम सबको अलविदा कह गए। 



इरफ़ान खान को दोपहर 3 बजे वर्सोवा कब्रिस्तान में दफनाया गया। लॉकडाउन के चलते उनके जनाजे में केवल उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल थे जनाजे में कुल 20 लोग गए थे। राजपाल यादव और विशाल भारद्वाज भी उनकी अंतिम विदाई में शामिल थे। उनकी अंतिम विदाई की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली गयी है जो की काफी भावुक कर देने वाली है। 








A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on






लोग उनकी अनितम विदाई में शामिल होना चाहते थे परन्तु लॉकडाउन के कारण काफी सख्ती थी इसलिए पुलिस वालों ने किसी को इसकी अनुमति नहीं दी परन्तु लोग फिर भी दूरी बनाकर उनके शव को नमन कर रहे थे। पिछले हफ्ते ही उनकी माता जी का जयपुर में देहांत हो गया था, परन्तु वो उनसे मिलने ना जा सके। 


लॉकडाउन पड़ रहा है कंगना रनौत पर भारी, लॉकडाउन के कारण उनकी आने वाली फिल्म 'थलाइवी' को हो रहा है नुकशान 

2018 में इरफ़ान खान अपनी न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमरके इलाज के लिए लंदन गए थे | वहा उन्होंने साल भर इलाज करवाय था और फिर वापस भारत आगये थे, उनको अपनी इस बीमारी का पता 2017 में चला था उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में खुलके बताया भी था। आज कई लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है की इरफ़ान खान हम सबके बीच नहीं है। 

हाल ही में उन्होंने 'अंग्रेजी मेडियम' फिल्म में करीना कपूर के साथ काम किया था करना कपूर ने भी पोस्ट शेयर करते हुए उनके लिए शोक जताया है। उनकी इस फिल्म की कहानी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। अंग्रेजी मेडियम को 13 मार्च को रिलीज़ किया गया था। 

कोरोना वायरस महामारी के बीच वरुण धवन करेंगे 5 लाख दिहाड़ी मजदूरों की मदद

Post a Comment

0 Comments