शादी में एक साथ डांस करते हुए नजर आय Kapil Sharma और Sunil Grover, वीडियो हुआ वायरल

कपिल शर्मा से लड़ाई होने के बाद सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा शो छोड़ दिया था, उसके बाद दोनों काफी लम्बे समय तक साथ में दिखाई नहीं दिए लोग इन दोनों का इंतजार कर रहे थे की कब दोनों साथ में नजर आयंगे, अब आपसी झगडे के बाद दोनों पिछले साल सलमान खान के जन्मदिन पर एक साथ नजर आय थे |


उसके बाद अब 2 महीनो बाद दोनों एक साथ फिर से नजर आय है, इन दोनों का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमे दोनों एक दूसरे के साथ डांस कर रहे है और खूब ठुमके लगा रहे है | ट्विटर पर कपिल शर्मा ने इस वीडियो को शेयर किया, जिसमे सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा और मीका सिंह एक साथ गाना गाते हुए नजर आ रहे है |

इस वीडियो में कपिल और सुनील को एक साथ देख कर उनके फैंस काफी ज्यादा खुश है | अब उम्मीद यह भी की जा रही है की इन दोनों की जोड़ी वापस से देखने को मिल सकती है | वीडियो में दिख रहा है की कपिल,सुनील ग्रोवर एक शादी में गए हुए है जहा वो "ए मेरी जोहरा जबीन" पर गाना गा रहे है |

जिस शादी में दोनों शामिल है वो इन दोनों के एक कॉमन फ्रेंड की है बेटी की शादी है | सुनील ग्रोवर ने कपिल के शेयर वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा "यह बहुत खास दिन था मेरी तरफ से वरुण, कनिका और उनके पुरे परिवार को बहुत बहुत बधाइयाँ, ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं, बहुत मजा आया धन्यवाद"




यह खबरें भी जरूर पढ़ें