कोरोना वायरस के कारण अब आलिया-रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' के बाद रुकी शाहिद कपूर की 'जर्सी' फिल्म की शूटिंग

कोरोना वायरस के कारण अब आलिया-रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' के बाद रुकी शाहिद कपूर की 'जर्सी' फिल्म की शूटिंग

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का भय बना हुआ है, लगातार कोरोना वायरस के मरीज बढ़ते जा रहे है | भारत में कोरोना वायरस के कारण दो लोगो की मृत्य हो चुकी है | अमेरिका ने अपने देश में इमरजेंसी घोसित कर दी है | इस वायरस के कारण बॉलीवुड को काफी ज्यादा नुकशान हो रहा है और इसके कारण काफी फिल्मों की शूटिंग रोक दी गयी है |



इस वायरस के चलते 'ब्रह्मास्त्र' जो की आलिया भट्ट और रणबीर सिंह की फिल्म है और शाहिद कपूर की 'जर्सी' फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है | 'ब्रह्मास्त्र' को आखिरी बार मुंबई में शूट किया गया था यह अपने आखिरी पड़ाव पर थी परन्तु अब इसकी डेट को आगे बढ़ा दिया गया है | इसमें मुख्य किरदार में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन है | 



'ब्रह्मास्त्र' करण जोहर का सपना है परन्तु इस वायरस ने करण जोहर के सपनो पर कुछ समय के लिए पानी फेर दिया है | मुंबई में भी हाई अलर्ट है और सभी सिनेमा घर और शोपिंग माल बंद करवा दिए गए है |



यही हाल 'जर्सी' फिल्म का भी रहा, इसकी आखिरी बार शूटिंग चंडीगढ़ में हुई और कोरोना के चलते इसकी डेट को भी आगे बढ़ा दिया गया है | हाल ही में काफी सारि फिल्मो की शूटिंग को इसी प्रकार से रोक दिया गया है कई फ़िल्मी सितारों ने अपनी विदेश यात्रा भी रोक दी है |






इस वायरस के चलते बॉलीवुड को करोड़ो का नुकशान हो रहा है, काफी फिल्मो को मार्च के महीने में रिलीज़ किया जाना था परन्तु थिएटर बंद होने की वजह से इनकी डेट को बदल दिया गया | अंग्रेजी मीडियम भी इसी माह में रिलीज़ हुई है परन्तु सिनेमा हॉल बंद होने के कारण काफी स्क्रीन पर इसको रिलीज़ नहीं किया गया है | 

मनोरंजन से जुडी सभी प्रकार की खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें, हम आपको रोज नई नई अपडेट देते रहेंगे | 

सम्बंधित जानकारी भी पढ़ें 



Post a Comment

0 Comments